बिहार

वायुसेना में नियुक्ति नहीं होने के कारण डिप्रेशन में है महथा का कुंदन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव

मधुबनी /लदनियां प्रखंड के महथा गांव निवासी कुंदन कुमार डिप्रेशन में है। इसका कारण वायुसेना में नियुक्ति नहीं हो पाना बताया जाता है। इसका रिजल्ट सितम्बर 2019 में हुआ था। नौकरी की पक्की आश में उन्होंने अन्य होने वाली नौकरी छोड़ दी। बिहार पुलिस व रेलवे एनटीपीसी में भी उन्हें सफलता मिली थी। उनकी तमन्ना वायुसेना में जाने की थी। अग्निपथ योजना के कारण उनके मंसूबे पर पानी फिर गया।
यह पूछे जाने पर कि उसने अग्निवीर बनने की दिशा में आवेदन क्यों नहीं किया। उसने कहा कि पूर्व की तरह अन्य सरकारी सुविधा नहीं मिलने तथा मात्र चार साल की नौकरी मिलने के कारण उसने उसे छोड़ना ही उचित समझा। उनके पिता अशोक साह उन्हें समझाते हैं, लेकिन उनकी समझ में कुछ नहीं आता कि ऐसी स्थिति में वह क्या करे।