बिहार

सभी 21 प्रखंडों के चयनित 21 पंचायतों का हुआ औचक निरक्षण

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज़ डेस्क 

मधुबनी /-जिले के सभी 21 प्रखंडों के चयनित 21 पंचायतों में चल रही योजनाओं का पदाधिकारियो की टीम के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया वही पंचायत के पंचायत भवन में कैंप लगाकर समस्याओं का किया गया ऑन स्पॉट निष्पादन।

14 1 सभी 21 प्रखंडों के चयनित 21 पंचायतों का हुआ औचक निरक्षण डीएम अरविंद कुमार वर्मा सहित वरीय अधिकारियों ने भी कई पंचायतो का औचक निरीक्षण किया जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा सबसे पहले झंझारपुर प्रखंड के लोहना दक्षिण पंचायत में पहुंचे।

15 1 सभी 21 प्रखंडों के चयनित 21 पंचायतों का हुआ औचक निरक्षण वहां उन्होंने पाया कि भवनाथ माध्यमिक उच्च विद्यालय सर्वसीमा में आयुष्मान भारत कार्ड के निर्माण के लिए आहूत होने वाले पूर्व निर्धारित कैंप का संचालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने तत्काल सिविल सर्जन को इस पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

16 1 सभी 21 प्रखंडों के चयनित 21 पंचायतों का हुआ औचक निरक्षण जिलाधिकारी ने पाया कि पंचायत के कुल 15 वार्डों में से केवल 04 में ठीक प्रकार जलापूर्ति की जा रही है। उन्होंने पाया कि पंचायत के किसी भी वार्ड में पुराने वार्ड सदस्यों द्वारा नए वार्ड सदस्यों को प्रभार नहीं सौंपा गया है। इस संबंध में उन्होंने अविलंब आहूत कैंप में ही प्रभार का आदान प्रदान सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 30 एवं 32 का भी निरीक्षण किया और पोषाहार वितरण को असंतोषजनक पाया। इस संबंध में प्रखंड के सीडीपीओ को आवश्यक निर्देश दिए गए।