बिहार

बाल श्रम रोकथाम हेतु नियमित रूप से धावा दल का करे संचालन : जिलाधिकारी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी /बाल श्रम उन्मूलन तथा किशोर श्रम निषेध एवं विनियमन हेतु जिला पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त,सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक सहित जिला स्तरीय विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं गैर सरकारी संगठन उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी के द्वारा बाल श्रम रोकथाम हेतु नियमित रूप से धावा दल का संचालन किए जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही, विमुक्त बाल श्रमिक के आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक पुनर्वास हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सभी आवश्यक कार्रवाई त्वरित गति से किए जाने का निर्देश दिया गया।