Uncategorized

बाबा साहब की जयंती पर बिहार के सेकंड टॉपर रहे विवेक कुमार ठाकुर के सम्मान में समारोह का हुआ आयोजन

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी(लदनियां प्रखंड  क्षेत्र  में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर की जयंती पर बिहार को सेकंड टॉपर देने वाला नव उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिधप परसाही के कर्मियों ने अपने छात्र को प्रोत्साहित करने के लिए मुखिया अरुण कुमार की देखरेख में सम्मान समारोह का आयोजन किया। संचालन हजारी प्रसाद ने की।

IMG 20220414 WA0124 बाबा साहब की जयंती पर बिहार के सेकंड टॉपर रहे विवेक कुमार ठाकुर के सम्मान में समारोह का हुआ आयोजन मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने कहा कि अकिंचन परिवार में जन्मे बिहार के सेकंड टॉपर विवेक कुमार ठाकुर को सम्मानित कर यहां के लोगों ने बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

IMG 20220414 WA0125 बाबा साहब की जयंती पर बिहार के सेकंड टॉपर रहे विवेक कुमार ठाकुर के सम्मान में समारोह का हुआ आयोजनकार्यक्रम को इसके अतिरिक्त प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी, जिप सदस्य झमेली राम, सत्यनारायण साफी, बीपीआरओ नरेन्द्र प्रसाद,जगदीश ठाकुर, जयवीर सिन्हा, सुनील पासवान, प्रेमनाथ गोसाईं, राजकुमार यादव, एचएम सुदामा देवी, खुशीलाल साफी, रामेश्वर सिंह, हरिओम सिंह, इन्दु कुमारी, वीणा कुमारी, रंजना कुमारी आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए मुखिया अरुण कुमार यादव को साधुवाद दिया। छात्र विवेक कुमार ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने मातापिता एवं शारदा कोचिंग सेंटर सिधपा के शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह, ब्रह्मदेव सिंह व अशोक सिंह को दिया।