बिहार

सफल सिविक एक्शन कार्यक्रम के लिए प्रमुख ने कैम्प प्रभारी को दिया प्रशस्तिपत्र

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

लदनियां से अमरनाथ यादव की रिपोर्ट

मधुबनी /लदनियां प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी ने एस एसबी की 18वीं बटालियन के महुलिया कम्पनी कमांडर मृत्युंजय कुमार के देखरेख में आयोजित सिविल एक्शन कार्यक्रम के लिए प्रशस्तिपत्र दिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन कुमरखत स्थित अपग्रेड हाई स्कूल के प्रांगण में 4 फरवरी को किया गया था।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर प्रखंड प्रमुख प्रमिला देवी, उप प्रमुख बिनीता देवी, मुखिया फूलकुमारी देवी व राजनगर से आये वेटनरी कमांडेंट डॉ. एससी सुखदेव व टुआईसी ब्रजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया था। मौके पर जिला जदयू नेता सत्यनारायण साफी, हरिओम सिंह, अमर बहादुर, पंसस विनोद कुमार सिंह, कौशल किशोर, काशिन्द्र सदाय व समाजसेवी वीरेन्द्र पासवान समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
एसएसबी की 18वीं वाहिनी के महुलिया कम्पनी द्वारा इस मौके पर मानव चिकित्सा व पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया था, जिसमें आये किसानों को कृषि उपकरण के रूप में हंसुआ, खुरपी, कुदाल आदि दिये गये थे। मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था। तीन दर्जन से अधिक पशुओं का भी उपचार भी किया गया था तथा आवश्यक दवाएं भी दी गई थीं।