बिहार

फतुहा में प्रखंड राजद की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News डेस्क

फतुहा में प्रखंड राजद की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती मनाई गई, उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए वक्ताओं ने उनके कार्यों पर विस्तार से चर्चा किया।

समारोह की अध्यक्षता नगर प्रखंड राजद अध्यक्ष श्री दयानंद प्रसाद यादव ने किया, इस अवसर पर प्रदेश राजद महासचिव श्यामनंदन कुमार यादव, पूर्व प्रदेश सचिव राजद शिवपूजन प्रशांत, मोहम्मद कुदुस, बिनोद यादव, मनोज यादव प्रखंड अध्यक्ष पंचायती राज प्रकोष्ठ राजद, दिलीप कुमार यादव अधिवक्ता, कामेश्वर क्रांतिकारी, इंद्रदेव मिस्त्री, पप्पू चंद्रवंशीपूर्व, वार्ड पार्षद संजय गोप, चन्गरु जी, रामप्रसाद यादव पैक्स अध्यक्ष, अपलेन्दु कुमार, बजरंगी प्रसाद यादव, सुग्रीव महतोनिशांत यादव भोला सिंह दीनानाथ यादव गजेंद्र सिंह लाला यादव धर्मवीर गोप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वक्ताओं ने कर्पूरी जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि राजद पार्टी ही उनके असली उत्तराधिकारी है और  लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव  कर्पूरी  के बताए गए रास्ते पर चल रहे हैं और बिहार में राजद ही विकास कर सकता है और स्व कर्पूरी जी के सपनो को साकार करेगा।