बड़ी खबरेक्राइमबिहार

बिहार में SVU की बड़ी कार्रवाई अधीक्षण अभियंता के ठिकानों पर छापा पत्नी ने नोटों से भरा थैला फेंका

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट: सुरेंद्र कुमार 

पटना/राज्य सतर्कता अन्वेषण इकाई (SVU) ने पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है।SVU की टीम ने पटना, सहरसा और औरंगाबाद स्थित तीन ठिकानों पर एक साथ छापा मारा।

सूत्रों के अनुसार जब SVU की टीम पटना के कंकड़बाग स्थित आवास पर पहुंची, तो आरोपी की पत्नी ने गेट नहीं खोला। इसी दौरान घर के पीछे से नोटों से भरा एक थैला फेंक दिया गया। मौके पर मौजूद टीम ने थैले को बरामद कर लिया। थैले में करीब 10 लाख रुपये नकद होने की सूचना है। नकद करीब 10 लाख रुपये,जमीन और प्लॉट के कई दस्तावेज, बैंक खातों और निवेश से जुड़े कागजात SVU अधिकारियों का कहना है कि बरामद दस्तावेजों और नकदी के स्रोत की जांच की जा रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।