जंतर-मंतर बना छावनी मीडिया को भी रोका CP से संसद मार्ग तक पूरी तरह सील आउटर सर्कल में बच्चों को भी डिटेन किया
नई दिल्ली- ग्राउंड रिपोर्ट – बिहार हलचल न्यूज
दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने पूरी राजधानी को किले में तब्दील कर दिया है। जंतर-मंतर तो छोड़िए, अब उस तरफ जाने वाली सड़कों पर मीडिया को भी पहुंचने से रोका जा रहा है।
मीडिया के लिए भी नो-एंट्री
जानकारी के अनुसार, कनॉट प्लेस (CP) से संसद मार्ग जाने वाली सड़क को मीडिया के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिन पत्रकारों के पास प्रेस कार्ड है, उन्हें भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। पुलिस का साफ कहना है “ऊपर से ऑर्डर है, किसी को नहीं जाने देना।
CP आउटर सर्कल में बच्चों को डिटेन किया
ग्राउंड से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वह और भी चिंताजनक हैं। CP के आउटर सर्कल में कुछ नाबालिग बच्चों को भी पुलिस ने डिटेन करके एक जगह बैठा रखा है। बताया जा रहा है कि ये बच्चे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए आए थे।
पुलिस ने झोंकी पूरी ताकत
पूरे इलाके में दिल्ली पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। हर चौक-चौराहे पर भारी बैरिकेडिंग, RAF, CRPF और दिल्ली पुलिस के 23,000 से ज्यादा जवान तैनात हैं। पुलिस ने तय कर रखा है कि चाहे कुछ भी हो जाए, किसी भी हालत में किसी को जंतर-मंतर की तरफ नहीं पहुंचने देना है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है, इसलिए निवारक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन को दबाने की कोशिश है और लोकतंत्र में विरोध का अधिकार छीना जा रहा है।

