बिहारराजनीतिक

जयनगर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, DYFI-SFI ने लगाए नारे इस्तीफे की मांग

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रिपोर्ट: सुरेश कुमार रौनियार

मधुबनी / जयनगर में भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) और भारत का छात्र फेडरेशन (SFI) के सदस्यों ने संयुक्त रूप से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।

जानकारी के अनुसार, संगठन के कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए जयनगर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए जयनगर स्टेशन चौक पर पहुंचे, जहां सभा में तब्दील हो गया। सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की और चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की

पुतला दहन कार्यक्रम में DYFI के सुनील कुमार सिंह, शंकर बिहारी, रविन्द्र बिहारी उर्फ मोहन यादव एवं SFI के अनीश कुमार, रामबाबू यादव, रोहित कुमार, श्रवण कुमार, टीटू कुमार, बिंदा मुखिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।