बिहार

35 रुपए महीने से करोड़ों तक 13 साल की उम्र में पोस्टर पेंट करते थे नाना पाटेकर आज हैं बॉलीवुड के सबसे दमदार अभिनेता

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

बॉलीवुड में कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो सिर्फ फिल्मों में नहीं, असल जिंदगी में भी संघर्ष और हौसले की मिसाल बन जाती हैं। ऐसी ही एक कहानी है दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर की।

13 साल की उम्र में शुरू किया था काम

बताया जाता है कि नाना पाटेकर ने महज 13 साल की उम्र में अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए काम करना शुरू कर दिया था। उस दौर में वह फिल्मों के पोस्टर पेंट किया करते थे, जिसके बदले उन्हें महज ₹35 महीना मिलता था। जेब में पैसे नहीं थे, लेकिन आंखों में बड़े सपने थे।

संघर्ष से स्टारडम तक का सफर

महाराष्ट्र के मुराद-जंजिरा के एक मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले नाना पाटेकर ने सर जेजे स्कूल ऑफ आर्ट से पढ़ाई की। थिएटर से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाले नाना ने अपनी दमदार आवाज और बेबाक अदाकारी से बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई।

उन्होंने परिंदा, क्रांतिवीर, प्रहार, अग्निसाक्षी, तिरंगा और मराठी फिल्म नटसम्राट  जैसे में ऐसा अभिनय किया, जिसे आज भी याद किया जाता है। क्रांतिवीर के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला।

करोड़ों की संपत्ति, फिर भी जमीन से जुड़े

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आज नाना पाटेकर की कुल संपत्ति लगभग ₹80 करोड़ के आसपास बताई जाती है। हालांकि संपत्ति के इन आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इतनी शोहरत और दौलत के बावजूद वह अपनी सादगी और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। किसानों की मदद के लिए उन्होंने ‘नाम फाउंडेशन’ भी बनाया है।

सच में ₹35 से शुरू हुआ ये सफर आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है कि अगर इरादे मजबूत हों तो मंजिल जरूर मिलती है।