बिहारक्राइम

हथियार के बल पर 6 लाख रुपये की लूट,जांच में जुटी पुलिस

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

रामकुमार यादव 

मधुबनी / जयनगर थाना के जयनगर बाजार में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर 6 लाख रुपये लूटने की खबर सामने में आया है। रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के मैनेजर धर्मेंद्र कुमार से दो अज्ञात अपराधियों  दोनों  हेलमेट पहने हुए थे और हथियार के बल पर मैनेजर को धमकाकर लगभग 6 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सदानंद कुमार एवं जयनगर थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।