बिहारसमस्या

AI कैमरे को लेकर शुरू हुई सियासी बहस अब तेज

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

बिहार में AI कैमरे को लेकर शुरू हुई सियासी बहस अब तेज होती जा रही है।राजद सांसद सुधाकर सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सीधा हमला बोला, उन्होंने कहा कि सरकार अगर कैमरे लगाने की बात कर रही है तो सबसे पहले उन घरों में कैमरा लगवाना चाहिए जहां महंगाई के कारण चूल्हा जल रहा है या नहीं यह पता चल सके।

सुधाकर सिंह ने यह बयान उस चर्चा के बीच दिया जिसमें हरा गमछा पहनने वालों की पहचान के लिए AI तकनीक वाले कैमरे लगाने की बात कही गई थी।  सरकार जनता की असली समस्याओं से ध्यान हटाकर दूसरे मुद्दों को आगे बढ़ा रही है।