भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के नये प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को नई दिल्ली आने का न्योता भेजा
सेंट्रल डेस्क
दिल्ली/भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल के नये प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को नई दिल्ली आने का न्योता भेजा है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बताया है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को भारत आने का न्योता दिया है और दोनों पक्ष इस यात्रा से ठोस नतीजे सुनिश्चित करने का लक्ष्य रख रहे हैं। मॉरीशस से ‘द काठमांडू पोस्ट’ से बात करते हुए खनाल ने कहा कि मोदी ने 27 मार्च को शाह के पदभार ग्रहण करते ही अपने बधाई संदेश में यह न्योता दिया था।
आपको बता दें कि विदेश मंत्री खनाल इस समय भारत के विदेश मंत्रालय, मॉरीशस सरकार और इंडिया फाउंडेशन की तरफ से आयोजित नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मॉरीशस में हैं। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान भी पहुंचे हैं। इस दौरान नेपाल के विदेश मंत्री ने कहा कि ‘यह सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां चल रही हैं कि यह यात्रा परिणाम-उन्मुख हो।

