देश - विदेशबिहारसंस्कृति

जयनगर के दुल्लीपट्टी में महावीर झंडा महोत्सव दूसरे दिन भी महादंगल में पहलवानों का दमखम

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुरेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

मधुबनी/जयनगर प्रखंड क्षेत्र के दुल्लीपट्टी पंचायत के खिड़-खिड़या टोल स्थित खेल मैदान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीमहावीर झंडा महोत्सव सह धार्मिक अनुष्ठान एवं मेला के अवसर पर दूसरे दिन भी महिला-पुरुष विराट महादंगल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक जारी रहा। महावीर झंडा सेवा समिति, दुल्लीपट्टी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समिति अध्यक्ष मनोज सिंह, सचिव सह पंचायत समिति सदस्य कृष्ण कुमार ठाकुर तथा कार्यकारिणी अध्यक्ष सरोज यादव सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इस अवसर पर अतिथियों एवं पहलवानों को पाग-दोपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अखाड़े में पहलवानों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
IMG 20260409 WA0010 जयनगर के दुल्लीपट्टी में महावीर झंडा महोत्सव दूसरे दिन भी महादंगल में पहलवानों का दमखमदंगल प्रतियोगिता में नेपाल सहित बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा के नामी-गिरामी महिला एवं पुरुष पहलवानों ने भाग लिया। पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, जिस पर खेल प्रेमियों ने तालियों की गूंज से उनका उत्साह बढ़ाया।
IMG 20260409 WA0011 जयनगर के दुल्लीपट्टी में महावीर झंडा महोत्सव दूसरे दिन भी महादंगल में पहलवानों का दमखममौके पर आयोजन समिति के संयोजक ओम प्रकाश गुप्ता, संरक्षक सह पैक्स अध्यक्ष नवेन्द्र झा, पूर्व मुखिया अरुण यादव, सत्येंद्र चौधरी, परमेश्वर यादव, गोपाल यादव, सहसचिव दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार झा, मेला प्रभारी अशोक यादव, दंगल प्रभारी रंजीत सिंह, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र झा, शिवजी प्रसाद गुप्ता, अरुण राय सहित कई सदस्य एवं बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। श्रद्धालुओं के सहयोग से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है। मेले में 108 फीट ऊंचा महावीर झंडा और देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पूजा-अर्चना एवं मेले का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सचिव कृष्ण कुमार ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष यहां महावीर झंडा स्थापित कर पूजा-अर्चना के साथ महादंगल का आयोजन किया जाता है, जिसे देखने और आनंद लेने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंचते हैं।