बड़ी खबरेबिहार

बीजेपी कार्यालय के बाहर सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग वाला पोस्टर लगा और कुछ ही देर में फाड़ भी दिया

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना / बीजेपी कार्यालय के बाहर सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने की मांग वाला पोस्टर लगा और कुछ ही देर में फाड़ भी दिया गया।
वाल्मीकि समाज की ओर से लगाए गए इस बैनर में बिहार में हो सम्राट की सरकार की मांग के साथ ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की बात कही गई थी।
मीडिया कवरेज के दौरान ही खुद को बीजेपी कार्यकर्ता बताने वाले व्यक्ति ने पोस्टर हटा दिया, जबकि दूसरा पोस्टर सुरक्षा कर्मियों द्वारा हटाया गया।
हालांकि बीजेपी मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने साफ कहा कि यह अधिकृत पोस्टर नहीं था और पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
अब सवाल उठ रहे हैं 
क्या सम्राट चौधरी को CM फेस बनाने की अंदरूनी मांग है।
क्या पार्टी नेतृत्व इस चर्चा से दूरी बनाना चाहता है।
या फिर ठेकेदारी प्रथा को लेकर उठे सवालों से असहजता?
पोस्टर लगना फिर हटना और बयानबाजी।
बिहार की राजनीति में नया सियासी संकेत या महज संयोग।