आईपीएस अधिकारियों के कामकाज पर सरकार की सीधी डिजिटल नजर रहेगी
शंभू कुमार की रिपोर्ट
बिहार में अब आईपीएस अधिकारियों के कामकाज पर सरकार की सीधी डिजिटल नजर रहेगी। नई व्यवस्था के तहत iGOT Karmayogi पोर्टल पर सभी अधिकारियों को अपनी प्रोफाइल, ट्रेनिंग और जॉब परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी अपडेट करनी होगी। इस पहल का उद्देश्य प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाना और योग्य अधिकारियों को आगे बढ़ने का मौका देना है।
नई व्यवस्था लागू होने के बाद सर्विस डिस्क्रिप्शन, कैडर, ट्रेनिंग की स्थिति और कार्य प्रदर्शन जैसी जानकारियां ऑनलाइन दर्ज रहेंगी। इससे पोस्टिंग, प्रमोशन और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में रिकॉर्ड आधारित निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (APAR) पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा।
सरकार का मानना है कि डिजिटल मॉनिटरिंग से लापरवाही कम होगी और अधिकारियों पर बेहतर काम करने का दबाव बढ़ेगा। कोर्स पूरा नहीं करने या प्रोफाइल अपडेट नहीं करने पर मूल्यांकन प्रभावित हो सकता है। इससे प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है।

