बिहार

विधायक आवासन योजना अंतर्गत बिहार विधान परिषद् अतिथि निवास का शुभारंभ

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेक्स 

पटना/बिहार विधान परिषद् आवास परिसर, वीरचंद पटेल पथ, पटना में विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर बिहार विधान परिषद् अतिथि निवास का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कैंटीन, पुस्तकालय और सामुदायिक केंद्र का भी शुभारंभ किया गया। यह अतिथि निवास जनप्रतिनिधियों एवं आगंतुकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह थे।

उक्त उद्घाटन कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार, माननीय उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं श्री विजय कुमार सिंहा, माननीय संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी, माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार, पथ निर्माण मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, विधान परिषद् के उप सभापति प्रो.(डॉ.) रामवचन राय, राज्‍य सभा सांसद श्री संजय झा, उप नेता श्री ललन कुमार सर्राफ, परिषद् के मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल श्री संजय कुमार सिंह, सचेतक सत्तारूढ़ दल श्री नीरज कुमार, श्रीमती रीना देवी, विधान पार्षद् श्री महेश्‍वर सिंह, श्री विरेन्‍द्र नारायण यादव, डॉ. संजीव कुमार सिंह, श्री रविन्‍द्र प्रसाद सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।