कॉलेज शिक्षकों ने सामूहिक उपवास एवं राज्यव्यापी सत्याग्रह किया
राजकुमार यादव
पटना /वित्तरहित शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा’ के आह्वान पर राम लखन सिंह यादव कॉलेज, अनिसाबाद के परिसर में शिक्षकों और कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक दिवसीय सामूहिक उपवास एवं सत्याग्रह का सफल आयोजित किया।
सत्याग्रह के दौरान वक्ताओं ने वित्तरहित संस्थानों की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि लंबे समय से सेवा देने के बावजूद वेतन और पेंशन की अनिश्चितता उनके भविष्य के लिए गंभीर संकट बनी हुई है।
वितरहित के अध्यक्ष प्रो राम बिंदेश्वर सिंह ने कहा कि वित्तरहित अनुदानित कॉलेजों के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नियमित वेतन और पेंशन का भुगतान।बकाया अनुदान राशि को अविलंब जारी करना। माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता अवधि में 3 वर्ष का विस्तार।
सेवा नियमावली में आवश्यक और तर्कसंगत संशोधन करने की मांग की सत्याग्रह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार की निरंतर उपेक्षा के कारण अब कर्मचारियों के पास आंदोलन के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा है। प्राचार्य प्रो सुरेन्द्र प्रसाद ने कहा कि आज का यह सामूहिक उपवास केवल एक सांकेतिक विरोध नहीं, बल्कि हमारे हक की लड़ाई का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो यह संघर्ष और तीव्र किया जाएगा।
उपस्थित लोगों में प्रो. बी.डी. यादव, प्रो. अशोक यादव, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. वीरेन्द्र प्रसाद यादव, प्रो. राय श्रीपाल सिंह, प्रो. शंकर साह, डॉ. प्रो. राजकिशोर प्रसाद, प्रो. निधि, प्रो. ममता रानी, प्रो. मनीष भारती, प्रो. अवधेश सिंह, प्रो. रामजीवन यादव, डॉ. आनंदी प्रसाद यादव, प्रो. कुमारी सुंदरम, प्रो. उस्मानी, प्रो. रमेश कुमार, मो. मिराज और रविन्द्र कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

