बिहार

सदन में गलत एवं भ्रामक जानकारी दिए : मुख्यमंत्री नीतीश

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

Dr. Harsh yadav

 

पटना /बजटीय -सत्र के संबोधन के दौरान माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सदन के पटल पर अधूरी एवं गलत जानकारी दी गयी है।माननीय के द्वारा भरे सदन में कहा गया कि सूबे के शहरी क्षेत्रों में कोई स्वयं सहायता समूह वर्ष 2024 के पहले नहीं था ; जो अधूरी, अपर्याप्त एवं गलत जानकारी है। माननीय मुख्यमंत्री का यह दस्तावेज के साथ यह बयान भ्रामक एवं उनकी इस संबंध में जानकारी के अभाव को दर्शाताहै।
जबकि हकीकत है कि बिहार -सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग एवं भारत-सरकार के द्रारा शहरी गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत महत्वाकांक्षी योजना दीन दयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशनन अंतर्गत वर्ष 2014 से 2024 तक सूबे के शहरी क्षेत्रों में लगभग 41 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गये है।
यह जानकारी सार्वजनिक रूप से मंत्रालय के वेबसाईट( nulm.gov.in) पर उपलब्ध है।
योजना का किर्यान्वयन बिहार के नगर विकास विभाग द्वारा किया गया है।
विदित हो कि 2024 में योजना के समाप्ति के बाद नगरीय क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों का गठन जीविका के माध्यम से किए जाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। सवाल मौंजू है कि शहरी क्षेत्रों का काम ग्रामीण विकास विभाग को कैसे सौंपी गयी।