बिहार

नीतीश-भाजपा सरकार में अपराधी और भ्रष्टाचारी हुआ समृद्ध: अरुण यादव

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

News डेस्क 

पटना/राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि राज्य में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे साफ़ स्पष्ट होता है कि बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुका है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्यभर में अन्य वारदात छोड़कर सिर्फ हत्या की घटना एक दर्जन से अधिक घटी है। समस्तीपुर में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत घर में सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या, गोपालगंज के थावे में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या, मोतिहारी के लखौरा थाना क्षेत्र अंर्तगत युवक की गोली मारकर हत्या, वैशाली के बरांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति की धारदार हथियार से गर्दन रेत कर हत्या कर दी गई। यह राज्यभर में 24 घंटे के अंदर घटी हत्या की घटना का कुछ उदाहरण मात्र है। जबकि सिर्फ हत्या की घटना इससे अधिक घटी है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को समृद्धि यात्रा के दौरान राज्य की जनता को बताना चाहिए कि NDA के बीस वर्षों के शासनकाल में सत्ता संरक्षित अपराध और अपराधी सबसे अधिक समृद्ध क्यों हुआ? 20 वर्षों में संगठित और खुदरा भ्रष्टाचार करने वाले भ्रष्टाचारी सबसे अधिक समृद्ध क्यों हुआ? इसके लिए जिम्मेदार कौन है?

राजद प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने 20 वर्षो के शासनकाल में 15 यात्राएं की यह उनकी 16 वीं यात्रा है लेकिन प्रदेश का विकास नही हो सका है। जनता का मूलभूत समस्या ज्यों का त्यों बनी हुई है। बेरोजगारी, महंगाई, बाढ़, सुखार, पलायन, भ्रष्टाचार और अपराध जैसी गंभीर समस्याओं से बिहारवासी त्राहिमाम है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार सरकार प्रतिदिन 65 करोड़ रुपया कर्ज के रूप में अदा कर रही है। बिहार के प्रत्येक व्यक्ति पर 25 हजार से अधिक कर्ज है। नीति आयोग के आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि शिक्षा, चिकित्सा, प्रत्येक व्यक्ति आय, निवेश सहित अन्य विकास के मामले में नीतीश-भाजपा सरकार ने बिहार को सबसे अंतिम पायदान पर खड़ा कर दिया हैं।