बड़ी खबरे

गैलापागोस कछुए ग्रैमा की 141 साल की उम्र में मौत

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

गैलापागोस कछुए ग्रैमा की 141 साल की उम्र में मौत हो गई है। मादा कछुआ ग्रैमा ने करीब डेढ़ सदी से लंबा जीवन जिया। रोमेन लेट्यूस और कैक्टस फल जैसे खाने पसंद करने वाली ग्रैमा अमेरिका के सैन डिएगो जू की सबसे बुजुर्ग जानवर थी। जू अधिकारियों ने बताया कि ग्रैमा की मौत करीब 141 साल की उम्र में 20 नवंबर को हुई, जो दशकों से ना सिर्फ कर्मचारियों बल्कि विजिटर की भी प्रिय थी।

बतादे की  यह साफ नहीं है कि कछुआ सैन डिएगो जू में कब आई। जू के अधिकारियों का कहना है कि वह 1928 या 1931 में ब्रोंक्स जू से उनके गैलापागोस कछुओं के पहले ग्रुप के हिस्से के तौर पर आई थी। जैसे-जैसे उसके आसपास की दुनिया बदली। उसने अपनी प्यारी और शर्मीली पर्सनैलिटी से यहां आने वालों का ध्यान खींचा और हमेशा सबको खुश किया।