बिहारबड़ी खबरे

सड़क दुर्घटना में एक मौत दो गम्भीर रूप से घायल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी / जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी गांव के समीप एनएच 527 बी ब्रह्मा स्थान चौक के पास रविवार की शाम मोटरसाइकिल टक्कर में दो व्यक्ति और एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सूचना पर जयनगर थाना के 112 पुलिस टीम के सहयोग से ईलाज के लिए जयनगर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात हालत गंभीर देखते एक युवक व लड़का को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

घायल युवक में एक युवक की पहचान लदनियां थाना क्षेत्र के खाजेडीह पंचायत के भुतहा गांव निवासी जीतेन्द्र कुमार सिंह पिता श्याम सिंह बताया जा रहा है। जिनकी मौत हो गई। घटना को लेकर जयनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंच कर घायल युवक का हाल जाना। पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर दो बाइक दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पाया गया।

पुलिस घटना की जानकारी और जांच व आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गम्भीर रुप से घायल एक व्यक्ति व लड़का की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस पहचान हेतु जानकारी ली जा रही थी। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई ।