बिहारबड़ी खबरे

क्या नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे या बिहार को भाजपा की ओर से पहला और नया मुख्यमंत्री मिलेगा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

बिहार/नीतीश कुमार रिकॉर्ड 09 बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं जो भारत में सर्वाधिक है। वे 19 वर्ष 03 महीने तक मुख्यमंत्री के तौर पर शासन कर चुके हैं। यदि फिर से एनडीए की ओर से वही मुख्यमंत्री बनते हैं तो यह उनका मुख्यमंत्री के रूप में रिकॉर्ड 10वां शपथ ग्रहण होगा। वे मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कर क्या अपने आँकड़े को इकाई अंक से दहाई अंकों में प्रवेश कर सकेंगे? क्या मुख्यमंत्री के रूप में इस बार वे पूरा कार्यकाल पूरा कर सकेंगे या स्वास्थ्य कारणों या राजनीतिक कारणों से बीच में त्यागपत्र दे देंगे या एनडीए से बाहर कर दिया जायेगा? वैसे यदि स्वास्थ्य कारण न बना तो राजनीतिक परिस्थिति उनके लिए अगले साढ़े तीन वर्षों यानि लोकसभा चुनाव 2029 तक को अनुकूल ही है।

तबतक उनकी मुख्यमंत्री कुर्सी पर विशेष खतरा नहीं है क्योंकि केंद्र में भी उसका सहयोग है। लेकिन यह लगभग तय है 2029 के लोकसभा चुनाव परिणाम से उनका मुख्यमंत्री रहना और नहीं रहना तय होगा। 2029 में भाजपा अकेले केंद्र में बहुमत आ गई तो फिर नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2029 तक ही मुख्यमंत्री रह सकेंगे और 2030 तक का पूरा कार्यकाल पूर्ण नहीं कर सकेंगे।

क्या मुख्यमंत्री के रूप में वे दसवीं बार शपथ ग्रहण करेंगे यानि दहाई अंकों में शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले हैं या अब सबकुछ भाजपा के पाले में है? आपलोगों का अनुमान क्या कहता है?