बिहार

विधानसभा मानसून सत्र हंगामे के बीच अनिश्चित काल तक स्थगित

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

राजकुमार यादव की रिपोर्ट 

पटना /बिहार विधान मंडल मॉनसून सत्र के अंतिम दिन भी दोनो सदन में विपक्षी सदस्यों द्वारा मतदाता गहन पुनरीक्षण को लेकर गतिरोध जारी रहा। मुख्य विपक्षी दल राजद, कांग्रेस एवं वामपंथी ने सदन के वेल में पहुंच भारी शोर शराबे एवं हंगामा किया। मुख्य विपक्षी दल राजद कांग्रेस एवं वामपंथी वेल में पहुंच कर सरकार विरोधी नारेबाजी कर रहे थे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में काले परिधान में आए विपक्षी सदस्यों पर भड़क गए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी सदस्यों को चेताते हुए कहा कि ये लोग अलग अलग दल के होते हुए काला कपड़ा पहन कर आया है। ये लोग पहले कपड़ा पहनते थे।२००५ के पहले महिलाएं कपड़ा पहनती थी अरे जब हमलोग सरकार में आए तब पैंट शर्ट पहनना शुरू किया। पहले कोई काम होता था। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने जोरदार ह हंगामा करते हुए कुर्सियां लहराने लगे। इसके बाद स्पीकर नंदकिशोर यादव ने सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के उग्र भावनाओं को देखते हुए सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दिया। फिर भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुआ कि विपक्षी सदस्यों ने सदन में भारी हंगामा किया। स्पीकर ने आक्रोशित सदस्यों को देखते हुए सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया। आधे घंटे के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर नंदकिशोर यादव ने सत्ता एवं विपक्षी सदस्यों को पर झालाते हुए शांत करते हुए कहा अंतिम संबोधन पढ़ने लगे। फिर बिहार गीत के साथ अनिश्चित काल तक के लिए सदन की कार्यवाही समाप्त कर दिया।
उधर विधान परिषद में सदन की कार्यवाही शुरू हुआ कि विपक्षी सदस्य सदन के वेल में पहुंच कर सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। सामने बैठे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मुख्यमंत्री हाय हाय की नारे लगाने लगे। मुख्यमंत्री इसका विरोध करते हुए अपने आसान पर खड़े होकर विरोधी हाय हाय, सरकार का काम हो धाय धाय । की नारे लगाने लगे। और विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले कोई कपड़ा पहनता था। हम जितना अधिक काम किया है पहले कोई करता था। इसपर राबड़ी देवी ने कहा कि पहले लोग कपड़ा नहीं पहनता था। सदन की कार्यवाही स्थगित कर दिया गया। फिर सदन की कार्यवाही शुरू हुआ कि विपक्षी सदस्य वेल में पहुंच कर जोरदार हंगामा करने लगे। हंगामे के बीच सभी विधायी कार्य कर समाप्त कर सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित कर दिया।