देश - विदेशक्राइमनेपालबिहार

एसएसबी मधवापुर में 03 तस्करों के साथ टेंपू सहित अवैध शराब भारी मात्रा में जब्त

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

मधुबनी/मधवापुर थाना क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने  एक सटीक खुफिया सूचना के आधार पर की गई कार्यवाही में, निरीक्षक (सामान्य) हरिषिकेश के नेत्रत्व में 04 अन्य एसएसबी कार्मिकों द्वारा तीन तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की।
प्रमुख बिंदु:
1. स्थान: कृष्ण चौक मधवापुर मार्किट, मधवापुर जिला मधुबनी (बिहार)
2. जब्त सामग्री:
i. मैक डॉवेल्स नंबर 1-06 बोतल (750 मिली/बोतल)
ii. मैक डॉवेल्स नंबर 1-63 बोतल (375 मिली/बोतल)
iii. मैक डॉवेल्स नंबर 1 – 94 नेपाली (180 मिली/बोतल)
iv. किंगफिशर बीयर-133 बोतल (500 मिली/केन)
v. महिंद्रा ऑटो-01(BR06PF1143)
vi. हीरो ग्लैमर-01(BR30Y6432)
3. गिरफ्तारी: तीनों तस्करों को हिरासत में लिया गया
I. नाम- दीपक कुमार चौधरी, उम्र- लगभग 32, गांव- सरपुद्दीनपुर, थाना-बोचहा, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार
II. नाम- पंकज कुमार, उम्र- लगभग 23 वर्ष, गांव- सरपुद्दीनपुर, थाना-बोचहा, जिला- मुजफ्फरपुर, बिहार,
III. नाम- संतोष कुमार, उम्र- लगभग 27, गांव- पहासौल, थाना- कटरा, जिला- मुजफ्फरपुर, बिहार।

IMG 20240909 WA0009 एसएसबी मधवापुर में 03 तस्करों के साथ टेंपू सहित अवैध शराब भारी मात्रा में जब्तएसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी श्री विवेक ओझा कार्यवाहक कमांडेंट ने बताया, “यह कार्यवाही हमारे निरंतर प्रयासों और सतर्कता का परिणाम है। हम अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” गिरफ्तार व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ये तस्कर एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं। एसएसबी इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्यवाही कर रही है।
यह कार्यवाही एसएसबी के अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। एसएसबी ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।