बिहार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां तेज
न्यूज डेस्क
बिहार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार राज्य में 11 चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहली बार मल्टी पोस्ट ईवीएम का इस्तेमाल होगा, जिससे एक ही मशीन से 6 पदों के लिए वोटिंग की जा सकेगी। चुनाव प्रक्रिया को हाई-टेक बनाने की तैयारी है।
27 अप्रैल से जनसंख्या प्रारूप जारी किया जाएगा, जबकि आरक्षण रोस्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। रोटेशन नियम के तहत कई सीटों की स्थिति बदलेगी, जिससे कई दिग्गजों की सीट पर खतरा मंडरा सकता है। महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण पहले की तरह बरकरार रहेगा। सितंबर से दिसंबर के बीच मतदान होने की संभावना है। पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

