बड़ी खबरेबिहार

चतुर-चालाक नीतीश कुमार ने सब कुछ उलझा सा दिया है ,अब आपको खेला समझाते हैं,ध्यान से पढ़िएगा

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

राम दुलार यादव 

पटना/ नौ अप्रैल को संजय झा के साथ दिल्ली जाते हैं। संजय झा कहते हैं शपथ लेने के बाद 13 तक पटना वापस आएँगे। नीतीश  शपथ के बाद 10 को ही आ गए। BJP की मीटिंग रद्द हुई सो अलग।

अशोक चौधरी गुल्दस्ता लेकर नीतीश  को देते हैं, इसपर नीतीश कुमार बिफर जाते हैं और नाराज़ लहजे में कुछ बोलते हैं, यानी ग़ुस्से में तो हैं नीतीश कुमार कुछ कर क्यों नहीं रहे हैं।
जानने वाले जानते हैं की नीतीश जी सहनशील आदमी हैं और धैर्यवान भी है, काम ऐसे सफ़ाई से करते हैं की दाएँ से करे तो बाएँ हाथ को पता ना लगे।

नीतीश के क़रीबी में से एक नेता विजय चौधरी  ने कहा की मुख्यमंत्री NDA तय करेगा और नीतीश जी जिसको चाहेंगे वहीं बनेंगे मुख्यमंत्री। दुसरा यह की नीतीश  ने अभी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा नहीं दिया है, वे इस्तीफ़ा देंगे तब नयी सरकार बनेगी। यह साफ इशारा है की नीतीश  क्या चाहते हैं।

अब कई लोग कह रहें हैं की BJP अकेले ही सरकार बना सकती है। बिल्कुल बना सकती है। लेकिन BJP आप लोगों के जैसी उत्साहित नहीं है की सिर्फ अभी का सोचें, अकेले सरकार बनाने के बाद फिर क्या होगा, यह भी BJP को मालूम है।

नीतीश कुमार 7 सर्कुलर रोड के बंगले मे जा रहे हैं, ये वही बंगला है जहाँ वे इससे पहले जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाने के बाद रहे थे और फिर उसके बाद का राजनीतिक घटनाक्रम आपलोग जानते हैं की 2015 के बाद से क्या-क्या हुआ।

आज बारह अप्रैल है। यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। कल दिनभर BJP कार्यालय से लेकर मुख्यमंत्री आवास तक बैठकों का दौर चलता रहा और सभी नेताओं के चेहरे पर हवाईयां उड़ी हुई थी।
जिससे भी कुछ पुछो, जबाब बस एक ही की हमें कुछ नहीं पता।

अगर बीजेपी अभी अपनी मनमानी करती है तब 2030 में बिहारी चुनाव में औकात पर आ जाएगी।

BJP को ये बात अच्छी तरह से पता है Nitish Kumar को हटाना भी है और उनके वोट बैंक को अपनी तरफ करना भी बहुत मुश्किल है ।