बड़ी खबरेदेश - विदेशबिहार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे, कल लेंगे शपथ

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

राजकुमार यादव की रिपोर्ट 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश शुक्रवार 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे । इससे पहले हाल ही में नीतीश कुमार ने MLC सीट से इस्तीफा दे दिया था जिससे ये बात कंफर्म हो गई थी कि बिहार में मुख्यमंत्री बदलने जा रहा है।

आपको बता दें कि साल 2005 से ही नीतीश कुमार लगातार (बीच में 9 महीने छोड़कर) बिहार के मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे थे। ऐसे में वह लंबे समय के बाद केंद्र की राजनीति में वापस आ रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली पहुंचने के बाद सीएम नीतीश कुमार का पहला बयान भी सामने आ गया है। नीतीश कुमार ने कहा 20 साल तक वहां (बिहार) में रहे हैं। अब यहां (दिल्ली) में भी काम करेंगे। इसलिए वापस आ गए हैं यहां।