देश - विदेशक्राइमबिहार

रेप करते कोरे से मारते थे साइको रेपिस्ट को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

श्याम कुमार की रिपोर्ट 

पूर्णिया / भवानीपुर थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग में मोहम्मद नूर नाम का एक युवक लड़की को लेकर भाग गया था ।कुछ दिन पूर्णिया में रहने के बाद गुलाबबाग गुंडा चौक निवासी प्रलाद्ध कुमार जायसवाल उर्फ मनोज जायसवाल के हाथों बेचकर फरार हो गया था, जिसके बाद से लगातार युवती के साथ प्रलाद कुमार जायसवाल दुष्कर्म कर रहा था।वहीं रेप करते वक्त तेज आवाज में टीवी चलाकर कोड़े से पीटता था। 2 दिन पूर्व भवानीपुर के लोग जब गुलाबबाग से गुजर रहे थे तो छत के ऊपर से लड़की ने पहंचान कर आवाज लगाई। तब पुलिस को सूचना देकर लड़की का रेस्क्यू किया गया।

वहीं परिजन की सूचना पर सदर थाना पुलिस ने जब मनोज जायसवाल के घर छापेमारी की तो लड़की मौके से बरामद हो गई।साथ ही पुलिस के हाथ कुछ ऐसे हथियार लगे जिससे जांच की दिशा ही बदल गई। पुलिस ने आरोपी के घर से 2 रिवाल्वर, एक देशी कट्टा और 157 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।इसके साथ ही सोना चांदी, बैंक खाता और जमीन के दस्तावेज मिले है।जिसमें कई करोड़ की संपत्ति मिली है।अब पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि आखिर इतनी भारी मात्रा में हथियार और संपत्ति कहां से आई।

आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी प्रलाद्ध कुमार जायसवाल उर्फ मनोज जायसवाल काफी क्रूर किस्म का इंसान हैं। इसका मुख्य धंधा ब्याज पर पैसा लगाना है । महिलाओं के गहने जेवर गिरवी रखकर पैसे देने का काम करता था। यह इतना साइको है कि जरूरतमंद महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर ही ब्याज पर पैसा देता हैं। इन्हीं हरकतों की वजह से इसका परिवार इसे छोड़कर चला गया ।

आरोपी का आसपास के लोगों से भी कोई वास्ता नहीं था और समाज से कटकर रहता था।अपने घरों में काम करने वालों को घर से कभी भी बाहर नहीं निकलने देता था।पुलिस ने जब घर में रेड मारी तो मानसिक रूप से विक्षिप्त 2 अन्य लोग मिले जो उसके लिए नौकरों का काम करते थे।