बड़ी खबरेबिहार

राज्यसभा चुनाव के ठीक 15 दिनों के अंदर राजद और कांग्रेस के साथ धोखा करने वाले विधायकों को नीतीश सरकार का इनाम

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना/राज्यसभा चुनाव के ठीक 15 दिनों के अंदर राजद और कांग्रेस के साथ धोखा करने वाले विधायकों को नीतीश सरकार ने इनाम दे दिया है।आज से ये दोनों विधायक विशेष दर्जा प्राप्त कर पूरे प्रोटोकाल का लुत्फ उठाएंगे।

आरोप अब लगेँगे कि राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को वोट नहीं देने की कीमत के तौर पर कांग्रेस के मनोहर सिंह को प्रत्यायुक्त विधान समिति और राजद के फैसल रहमान को ग़ैरसरकरी विधेयक व संकल्प समिति का चेयरमैन बनाया गया है।

विधान सभा से जुड़ी समितियों के चेयरमैन को भत्ते, बॉडीगार्ड, सहायक, ऑफिस, फ्लैट की जगह बड़ा आवास, स्टाफ, यात्रा भत्ता, हवाई सफर, मेडिकल सुविधाएं मिलती हैं।

सबसे शर्मनाक बात यह है कि फैसल रहमान ने इस राजनीति में अपनी बीमार मां को घसीटते हुए कहा था कि मां का इलाज कराना था इसलिए वह वोटिंग से पहले दिल्ली चले गए।