देश - विदेशबिहार

बिहार की राजनीति में आज सियासी हलचल तेज

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

न्यूज डेस्क 

पटना/बिहार की राजनीति में आज सियासी हलचल तेज है। नीतिश कुमार के राज्य विधान परिषद से इस्तीफा देने की अटकलों ने राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है। 16 मार्च को राज्यसभा सीट जीतने के बाद नियम के तहत उन्हें 30 मार्च तक विधानसभा से इस्तीफा देना अनिवार्य है।
मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेता लगातार बैठकों में भविष्य की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री पद के संभावित उत्तराधिकारी को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। बीजेपी के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।
खुद नीतीश कुमार ने अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान संकेत दिए थे कि बिहार को आगे ले जाने वाले नेता यही हैं। अब सबकी निगाहें 30 मार्च पर हैं कि बिहार की सियासत में कौन सा बड़ा फैसला सामने आता है।