बड़ी खबरेनेपाल

नेपाल की राजनीति में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ बालेंद्र शाह ने आज प्रधानमंत्री पद की शपथ

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

शंकर सिंह की रिपोर्ट 

 

नेपाल की राजनीति में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ है।
बालेंद्र शाह ने आज प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली।सिर्फ 35 साल की उम्र में वे देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बन गए हैं।

राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने
शीतल निवास में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस जीत के पीछे बड़ा जनादेश उनकी पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) ने हालिया चुनावों में करीब दो-तिहाई बहुमत हासिल किया।

इसके बाद पार्टी ने उन्हें अपना नेता चुना और इसी के साथ नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया।

उनकी नियुक्ति
संविधान के अनुच्छेद 76(1) के तहत हुई है।

एक युवा चेहरहा और अब पूरे देश की उम्मीदें उन्हीं पर टिकी हैं।

सवाल यही क्या नई पीढ़ी नेपाल की राजनीति में नया बदलाव ला पाएगी।