पूर्व मुखिया और जदयू सांसद प्रतिनिधि के घर पर हमला में एक गिरफ्तार
कृष्णा कुमार की रिपोर्ट
मधुबनी/लदनिया थाना क्षेत्र के डलोखर गांव में गुरुवार करीब तीन बजे पूर्व मुखिया और जदयू सांसद प्रतिनिधि हरिनारायण सहनी के घर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी राम बिलास सहनी को गिरफ्तार किया है।
बतादे की दर्जनभर से अधिक बदमाश हथियार से लैस होकर घर में घुस गए और हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने घर से करीब 25 हजार रुपये नकद और एक लाख रुपये से अधिक के जेवरात लूट लिए।
हमले में जदयू नेता छोटू कुमार सहनी और उनके भाई रमेश कुमार सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए और हरिनारायण सहनी की एक उंगली कट गई। सभी घायलों को पहले लदनिया सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए हरिनारायण सहनी और उनके पुत्र रमेश सहनी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया।
छोटू कुमार सहनी के आवेदन पर लदनिया थाना में कांड संख्या 123/026 दर्ज किया गया है। इस मामले में राम बिलास सहनी सहित चार महिलाओं समेत कुल लगभग 13 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।

