पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने अपने परिवार के सदस्यों का सरकारी कैलेंडर में स्थान देकर सरकारी लूट का एक नया अध्याय शुरू किया है: एजाज अहमद
- न्यूज डेस्क
पटना/बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री श्री संजय सिंह के द्वारा सरकारी कैलेंडर में अपने परिवार के सदस्यों का फोटो दिए जाने पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एनडीए परिवारवादी राजनीति को मजबूती किस तरह से प्रदान कर रही है यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है। और परिवारवादी राजनीति का एक नया अध्याय शुरू किया है।
और जिस तरह से मंत्री संजय सिंह ने सरकारी कैलेंडर में अपने परिवार के सदस्यों का फोटो दिए हैं यह कहीं ना कहीं लूट और परिवारवादी राजनीति को एनडीए के द्वारा संरक्षण दिए जाने का स्पष्ट प्रमाण है।
इस तरह के मामले पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन और लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान की चुप्पी में बताने के लिए काफी है कि कहीं ना कहीं परिवारवाद चर्चा में रखने वाले को सरकारी लूट में शामिल करवा कर एनडीए परिवारवादी राजनीति को नए रूप में स्थापित किया है। जो सरकार के स्तर से परिवार को महिमामंडित करने का उदाहरण है और यह सरकारी लूट का बड़ा उदाहरण है।

