नागरिकों को मूलभूत एवं बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित हैं
राजकुमार यादव
बिहटा /नगर परिषद बिहटा की सामान्य बैठक मुख्य पार्षद प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में आहूत की गयी।जिसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक आय व्यय बजट 17 करोड़ 3 लाख 48 हजार की अनुमानित बजट पेश किया गया। जिसे सभी वार्ड सदस्यों ने मेजे थपथपा कर सर्वसम्मति से बजट पारित किया ।अनुमानित अवशेष वार्षिक स्कीम का बजट राशि 6 करोड़ 78 लाख रुपए अधिशेष रखा गया है। अनुमानत सभी निकाय के बैंक खातों में उपलब्ध राशि शेष एवं वित्तीय वर्ष में प्राप्त होने तथा बजट दिखाए गए हैं। कुल राशि का भुगतान के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रयास किया गया हैं।आम बजट पेश करते हुए मुख्य पार्षद प्रियंका कुमारी ने अपनी बजटीय भाषण में कहा कि नगर परिषद के जनता का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। जिन्होंने हमें जनादेश प्रदान किया जिसे नगर परिषद बिहटा को आर्थिक रूप से सशक्त, सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण एवं समावेशी विकास वाला विकसित नगर परिषद बनाने के हमारे संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी ।
नगर परिषद के प्राथमिकताओं को महत्व देते हुए राष्ट्रीय मानक के अनुरूप विकास की मुख्य धारा में आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं । उन्होंने राष्ट्रीय मानक के अनुरूप विकास करने एवं शहरों को सुंदर बनाने तथा नागरिकों को मूलभूत एवं बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित हैं।इस वित्तीय वर्ष योजनार्गत के कार्यान्वयन से नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की गति मिलेगी। इस बजट से जनसुविधाओं के विस्तार एवं आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने पर बल दिया गया है। आम बजट के अंतर्गत सड़क, गली ,नाली , स्ट्रीट लाइट,पुस्तकालय ,सार्वजनिक शौचालय तथा नगर सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों की प्राथमिकता दी गई है। इनके अतिरिक्त आवासविहीन के लिए आवास, सामुदायिक भवन, पार्क विकास एवं बेंडिंग जॉन निर्माण हेतु प्रावधान किया गया है। इस बजट के प्रभावी क्रियान्वयन से नगर परिषद क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा।

