पांचों सीटों पर NDA की जीत RJD को बड़ा झटका
अभिषेक कुमार
बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने बड़ी जीत दर्ज की है। सभी पांचों सीटों पर एनडीए समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की जबकि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को करारी हार का सामना करना पड़ा।
प्रथम वरीयता के मतों के अनुसार नीतीश कुमार, नितिन नवीन और रामनाथ ठाकुर को 41-41 वोट मिले। वहीं उपेन्द्र कुशवाहा को 40 और शिवेश राम को 39 वोट प्राप्त हुए।
दूसरी ओर राजद उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह को केवल 37 वोट ही मिल सके, जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस परिणाम को बिहार की राजनीति में एनडीए की बड़ी रणनीतिक जीत माना जा रहा है।

