बिजली बिल बकायेदारों पर कसेगा शिकंजा
राजकुमार यादव
Bihar State Power Holding Company Limited ने बिजली बिल के बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली है। अब जिन उपभोक्ताओं पर भारी बकाया है, उनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे।
यह फैसला ऊर्जा सचिव और कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में विद्युत भवन में हुई राजस्व समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक में राज्य की दोनों बिजली वितरण कंपनियों के राजस्व संग्रहण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में बिजली बिल बकायेदारों की सूची नियमित रूप से अपडेट की जाएगी। बकाया वसूली अभियान को और तेज किया जाएगा। अधिकारियों को राजस्व बढ़ाने और बकाया कम करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए
सरकार का मानना है कि इससे बिजली कंपनियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उपभोक्ताओं में समय पर बिल भुगतान की जागरूकता बढ़ेगी।

