देश - विदेशबड़ी खबरे

कमला नहर के पास साईं बाबा मंदिर के समीप पिकअप डीजे के साथ पलटी, तीन लोग घायल

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सुरेश गुप्ता की रिपोर्ट

मधुबनी/ जयनगर थाना क्षेत्र जयनगर बाजार कमला नहर के पास स्थित साईं बाबा मंदिर के समीप एक पिकअप डीजे  अनियंत्रित होकर पलट गया।

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन पर डीजे लोड था और उस पर कुछ लोग भी सवार थे। वाहन पलटते ही आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।
घटना में तीन व्यक्तियों को चोट लगने की सूचना है। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया।
ग्रामीणों के अनुसार पिकअप पर डीजे का सामान लदा हुआ था। इसी दौरान किसी कारणवश वाहन संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां लोगों की भीड़ लग गई।
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।