नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे लेकिन इसके लिए जदयू ने खास शर्त रखी समृद्धि यात्रा में खुलासा : मंत्री, विजय चौधरी
न्यूज डेस्क
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम नीतीश के राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद उनके बिहार से दूर हो जाने की खबरों के बीच नीतीश सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है ।उन्होंने कहा कि वे राज्यसभा जाएंगे लेकिन लेकिन बिहार इन्हीं की नीतियों पर चलेगा। हम सब ने कहा है कि आप भले राज्यसभा जा रहे हैं लेकिन आप हमारा नेतृत्व करते रहेंगे।
वहीं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार समृद्ध हुआ है।राज्य में अच्छी सड़कों के निर्माण के कारण ही मधेपुरा से पटना जाना बेहद आसन हो गया है। 2005 में मात्र 17 लाख बिजली उपभोक्ता थे लेकिन आज राज्य में 2 करोड़ 16 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें 88 फीसदी ऐसे लोग हैं जब नीतीश कुमार ने बिहार में 125 यूनिट बिजली फ्री देने का कम किया।इससे 88 फीसदी लोगों के घरों में पिछले 7 महीने से कोई बिजली बिल नहीं आया।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को समृद्ध करने के लिए महिलाओं के खाते में 10 हजार भेजे गए और अब 2 लाख तक भेजा जाएगा । बिहार में एनडीए की सरकार है. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व और मार्गदर्शन में ही बिहार को चलाने का काम किया जायेगा।
समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री 10 से 14 मार्च तक सीमांचल और कोसी क्षेत्र के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस क्रम में 11 मार्च को वे किशनगंज और अररिया, 12 मार्च को कटिहार और पूर्णिया, 13 मार्च को सहरसा और खगड़िया तथा 14 मार्च को बेगूसराय और शेखपुरा जाएंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से मधेपुरा के लिए रवाना हो गए, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

