बिहार

बिहार में एक बार फिर से प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

संतोष कुमार की रिपोर्ट 

भागलपुर /  जिला के पीरपैंती थाना क्षेत्र में बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी।घायल अवस्था में उसे मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी आज अहले सुबह मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है ।
मृतक की पहचान शेरमारी बाजार निवासी ऋषभ झा (35) के रूप में हुई है. ऋषभ झा प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था।  वह अपने प्रॉपर्टी डीलर दोस्त सौरभ उर्फ मयंक के साथ बाइक से घूमने के लिए निकला था।इसी दौरान पीरपैंती थाना क्षेत्र के मजरोही के पास बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश उसके पास पहुंचे ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने बाइक चला रहे सौरभ को रुकने का इशारा किया।हालांकि सौरभ ने बाइक नहीं रोकी और आगे बढ़ना लगा. इसी दौरान पीछे बैठे ऋषभ झा को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने पेट में गोली मार दी।गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद सौरभ ने अपने सहयोगियों को सूचना दी और घायल ऋषभ को तुरंत इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर स्थिति के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।