बड़ी खबरेदेश - विदेश

बिहार के राज्यपाल बदल दिए गए और अन्य राज्यों में भी राज्यपाल और उप राज्यपाल बदले

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

देश /लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। भारतीय सेना के एक सम्मानित पूर्व अधिकारी के रूप में हसनैन अपने सैन्य करियर के दौरान आतंकवाद-रोधी अभियानों और रणनीतिक नेतृत्व में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए व्यापक रूप से जाने जाते हैं। वहीं बिहार भाजपा के कद्दावर नेता और पटना साहिब सीट से रिकॉर्ड बार विधायक रहे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव नागालैंड के राज्यपाल बनाए गए हैं। राष्ट्रपति ने कई राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपालों की नई नियुक्तियों और फेरबदल को मंजूरी दी है। भी बिहार के राज्यपाल भी बदले गए है।
शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया। जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया। नंद किशोर यादव नागालैंड के राज्यपाल नियुक्त। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन बिहार के राज्यपाल बनाए गए। आर. एन. रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। कविंदर गुप्ता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त। विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया। तरणजीत सिंह संधू दिल्ली के उपराज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।