जयनगर थाना पुलिस ने होलिका दहन पूर्व निकाली फ्लैग मार्च
सुरेश गुप्ता की रिपोर्ट
मधुबनी/जयनगर थाना पुलिस ने होलिका दहन पूर्व निकाली फ्लैग मार्च ।डीएसपी राघव दयाल ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीको से मनाए होली । होली में मजिस्ट्रेट सहित सादे लिबास में पुलिस बल की होगी तैनाती ,बाइकर पर पैनी नजर रहेगी एवं सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी ।
जयनगर थाना परिसर से होते हुए कमलारोड भेलवा चौक ,वाटरवेज चौक होते हुए इनरवा एवं वापसी समस्त बाजार होते हुए थाना परिसर में समापन हुआ ।
फ्लैग मार्च में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघव दयाल ,थानाध्यक्ष अमित कुमार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित महिला एवं पुरुष पुलिस मौजूद ।

