नेपाल में रचाई थी शादी, बिहार लौटते ही मिली मौत, प्रेमी जोड़े को धोखे से घर बुलाया और कर दी हत्या
मधुबनी जिले के लदनियां थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां छोटू सदाय की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
बताया जा रहा है कि प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप लगा है।प्रेमी युगल ने नेपाल भागकर शादी कर ली थी।
ये पूरी घटना लदनियां थाना के बेलाही पंचायत के मनहरवा गांव की बताई जा रही है।लड़के के परिजनों की माने तो दस दिन पहले प्रेमी जोड़ा गांव से निकल गया था और शरहद पार पड़ोसी राष्ट्र नेपाल चला गया। जब लौटे तब घटना बताया जा रहा है।

