बड़ी खबरेसंस्कृति

शहीद सुखेंद्र प्रसाद का मनाया गया 33 वां शहादत दिवस समारोह

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

शहीद सुखेंद्र प्रसाद स्मारक समिति , गुरारु के तत्वावधान में + 2 करमा उच्च विद्यालय , रफीगंज के संस्थापक प्रधानाचार्य और सुविख्यात मार्क्सवादी नेता शहीद सुखेंद्र प्रसाद का 33 वां शहादत दिवस समारोह गुरारु स्टेशन परिसर में स्थित प्रतिमा स्थल पर मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन से हुई । झंडोत्तोलन स्मारक समिति के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानाचार्य साथी टी० पी० सिंह किए । साथी राम विजय यादव की अगुआई में गगनभेदी नारे लगाए गए । साथी विजय वर्मा और साथी वंशी शरण सिंह झंडा गीत एवं शहीद गान गाए , सभी साथी उसे दुहराए ।

IMG 20260301 WA0004 शहीद सुखेंद्र प्रसाद का मनाया गया 33 वां शहादत दिवस समारोहउसके बाद स्मारक समिति के सचिव और शिक्षक साथी गोपाल प्रसाद यादव शहीद सुखेंद्र प्रसाद की मूर्ति पर माल्यार्पण की शुरुआत किए , तत्पश्चात सभी साथियों ने माल्यार्पण किया ।

उसके बाद 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । तत्पश्चात विचार गोष्ठी शुरू की गई जिसकी अध्यक्षता साथी टी० पी० एवं संचालन साथी विजय चंद्रा सेवा निवृत्त शिक्षक ने किया ।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हर हाल में भारत – अमेरिका ट्रेड डील और VB GRAM G को निरस्त करने के लिए सरकार को बाध्य करना होगा ।

सभा को संबोधित करते हुए उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा , मगध के सचिव और गुरारु उत्तरी के जिला पार्षद साथी बालेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि शहीद सुखेंद्र प्रसाद छात्रों , किसानों और मजदूरों के उत्थान के लिए जो विचार रखते थे और संघर्ष का जिस प्रकार से संचालन करते थे , आज के परिवेश में उन विचारों से प्रेरित होकर संघर्ष चलाने की जरूरत है । हमलोगों को आज संकल्प लेने की जरूरत है कि UGC तथा मनरेगा को पुनर्बहाल करवाने तक हर हाल में संघर्ष को जारी रखना है । उत्तर कोयल नहर का पानी हर खेत में पहुंचाने के संघर्ष को जोर पकड़ाना सच मायने में शहीद सुखेंद्र प्रसाद की सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
IMG 20260301 WA0005 शहीद सुखेंद्र प्रसाद का मनाया गया 33 वां शहादत दिवस समारोहश्रद्धांजलि सभा को संबोधित करने वाले साथियों में प्रमुख हैं – साथी देवलाल सिंह , साथी शिक्षक हरिहर प्रसाद , साथी रामाश्रय यादव , साथी जयनंदन शर्मा , साथी ई० नागेन्द्र कुमार , साथी राम वृक्ष प्रसाद मुखिया , परैया के पूर्व प्रमुख साथी लालदेव यादव , वर्तमान प्रमुख साथी जितेन्द्र नारायण , साथी देवमोहन सिंह , साथी सुरेश यादव , साथी भरत प्रसाद , साथी सुंदरदेव यादव , साथी बलिराम यादव , साथी किशोरी मोहन , साथी यशवंत कुमार , साथी वासुदेव प्रसाद , साथी रामू मंडल , साथी राम प्रवेश सिंह , साथी धनेश यादव , साथी ई० राम नरेश यादव , साथी श्रीनिवास यादव , साथी अशोक यादव , साथी ब्रह्मदेव यादव , साथी निवेदिता कुमारी , साथी सुरेंद्र यादव समेत बहुत सारे लोगों ने सभा को संबोधित किया । अंत में साथी टी० पी० सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया और सभा का समापन किया गया ।