देश - विदेशनौकरी

नेपाल में 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजामों का ऐलान

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

नेपाल से सुरेंद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 

नेपाल में 5 मार्च को होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर सरकार ने सुरक्षा के कड़े इंतजामों का ऐलान किया है। चुनाव आयोग ने कहा कि  मतदान से सात दिन पहले से देश में शराब की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त, मतदान शुरू होने से 72 घंटे पहले नेपाल-भारत सीमा को भी पूरी तरह सील कर दिया जाएगा।
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार चुनाव से सात दिन पहले शुरू हुई यह शराबबंदी अंतिम चुनावी परिणाम घोषित होने तक प्रभावी रहेगी। आयोग का स्पष्ट कहना है कि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य है। साथ ही आयोग ने चेतावनी दी है कि इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।