देश - विदेशक्राइम

फायरिंग कांड का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार, 3 देसी कट्टा व 5 जिंदा कारतूस बरामद

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

सेंट्रल डेस्क 

जमालपुर / फायरिंग की घटना के मामले में जमालपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में जमालपुर थाना कांड संख्या 22/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। जांच के क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल असामाजिक तत्व कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में छिपे हुए हैं।
सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी बिरौल के नेतृत्व में जमालपुर एवं कुशेश्वरस्थान थाना की संयुक्त टीम ने ब्रह्मपुर गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मालती देवी (पति– दिनबंधु मुखिया) के घर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश्वर मुखिया और राहुल कुमार मुखिया, दोनों पिता– गंगाराम मुखिया, ग्राम बर्रा, थाना कुशेश्वरस्थान, जिला दरभंगा के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से तीन देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, एक खोखा और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
छापेमारी टीम में जमालपुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक चौधरी, कुशेश्वरस्थान थाना अध्यक्ष गौरव प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक मानव शंकर एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।