देश - विदेशबड़ी खबरेबिहार

एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी,केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और राज्य के पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

ब्यूरो रिपोर्ट 

किशनगंज / केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार शाम करीब 5 बजे बिहार के किशनगंज पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत डिप्टी सीएम सह बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी,केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और राज्य के पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया।किशनगंज पहुंचते ही अमित शाह मेंची सभागार में समीक्षा बैठक में शामिल हुए। यहां जिला प्रशासन, आईबी, SSB, BSF, आईटीबीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीमा सुरक्षा पर चर्चा हो रही है।

Screenshot 2026 02 26 07 07 14 01 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7 एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी,केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और राज्य के पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल ने गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत मिली जानकारी के अनुसार बैठक में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी तंत्र मजबूत करने, अवैध गतिविधियों पर रोक, खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और तकनीकी निगरानी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो रही है। स्थानीय प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के तालमेल को भी प्राथमिकता दी जा रही है। बैठक में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार किया जा रहा है। यह पहली बार है जब केन्द्रीय गृह मंत्री इतने विस्तार से सीमांचल में जनसांख्यिकीय और सुरक्षा मुद्दों की समीक्षा कर रहे हैं।

सरकारी सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय गृह मंत्री का मुख्य फोकस सीमा सुरक्षा, अवैध घुसपैठ, अवैध धार्मिक निर्माण और जनसांख्यिकीय बदलाव पर रहेगा। विपक्ष इसे सांप्रदायिक एजेंडा बता रहा है, जबकि केंद्र सरकार इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बता रही है।चिकन नेक के तीन सीमावर्ती जिलों पर फोकस: यह दौरा 25 से 27 फरवरी तक चलेगा। इसका मुख्य फोकस किशनगंज, अररिया और पूर्णिया जिलों पर है। तीनों जिले नेपाल सीमा से सटे हैं। सुरक्षा के लिहाज से यह क्षेत्र बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। सीमा पार गतिविधियों, घुसपैठ और निगरानी तंत्र को मजबूत करने पर खास जोर दिया जा रहा है।