नेपाल में भीषण बस दुर्घटना 18 यात्रियों की मौत
नेपाल से पंकज कुमार की रिपोर्ट
नेपाल के धाडिंग में दर्दनाक हादसा हुआ है। पोखरा से काठमांडू जा रही एक बस अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में गिर गई।
बताया जा रहा है कि इस भीषण दुर्घटना में 18 यात्रियों की मौत की सूचना है, जबकि बस में 35 से ज्यादा लोग सवार थे। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
पहाड़ी सड़कों पर लगातार हो रहे हादसे फिर से सुरक्षा इंतज़ामों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

