बिहारबड़ी खबरे

मैट्रिक परीक्षा में देरी के कारण एंट्री नहीं मिलने के बाद छात्रा ने आत्महत्या : पूर्व मुख्यमंत्री, राबड़ी देवी

बिहार हलचल न्यूज ,जन जन की आवाज
Listen to this article

पटना/मैट्रिक परीक्षा में देरी के कारण एंट्री नहीं मिलने के बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली थी।अब ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने इसको लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बच्ची की मौत के लिए जो लोग जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व सीएम ने खराब कानून-व्यवस्था पर भी राज्य सरकार को घेरा है।