राजद विधायक गौतम कृष्ण ने ग्रामीण विकास विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर तीखा हमला बोला रिश्वतखोरी और कमीशन खोरी के कारण उन्हें 14 महीने में ही पद छोड़ना पड़ा
न्यूज डेक्स
बिहार विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान राजद विधायक गौतम कृष्ण ने ग्रामीण विकास विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने बताया कि वे स्वयं बीडीओ थे, लेकिन रिश्वतखोरी और कमीशन खोरी के कारण उन्हें 14 महीने में ही पद छोड़ना पड़ा। विधायक ने राज्य में महाजंगलराज होने का आरोप लगाते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

